भाजपा राज में बुलडोजर जनता को रौंदने में लग गया : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में बुलडोजर जनता को रौंदने में लग गया है। दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार। किसान आत्महत्या कर रहे है। सरकार इस सबसे बेफिक्र संवेदनहीन होकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। लोकतंत्र में सत्ता दल का जनता से ऐसा क्रूर …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में बुलडोजर जनता को रौंदने में लग गया है। दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार। किसान आत्महत्या कर रहे है। सरकार इस सबसे बेफिक्र संवेदनहीन होकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। लोकतंत्र में सत्ता दल का जनता से ऐसा क्रूर व्यवहार अमानवीय है।

उन्होंने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा राज में ऐसे अच्छे दिन आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी के लिए तड़पने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल की रोज बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान हो रहे थे कि आज से टोल-टैक्स भी महंगा हो गया है। राजमार्गों पर सफर में 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि होने जा रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मुफ्त सफर खत्म हो गया है।

सीएनजी-पीएनजी गैस के दाम आठ साल में सबसे ज्यादा दोगुने से अधिक बढ़ा दिए गए हैं। रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से घरेलू अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। अब कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में 250 रुपये महंगा हो गया है। बाजार में इसकी कीमत 2253 रुपये हो गई है। महंगाई कम करने के दावों का हश्र यह है कि हर रोज इसमें बढ़ोत्तरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आत्महत्या जारी है और सरकार किसानों के कल्याण के झूठे दावे कर रही है। एटा में कर्ज के बोझ तले दबकर एक और किसान की खुदकुशी भाजपा सरकार की झूठ की पोल खोलती है। भाजपा सरकार के किसान की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? भाजपा ने अपनी नीति और नीयत से जाहिर कर दिया है कि उसे जनसरोकारों से नहीं, सिर्फ अपनी तिजोरी भरने से मतलब है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: जिला प्रबंधक को छोड़ने वाली एंटी करप्शन टीम सवालों में घिरी, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज