सम्भल: मोबाइल न देने पर गुस्साई पत्नी ने पति पर किया तेजाब से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली,अमृत विचार। मोबाइल नहीं देने पर गुस्साई पत्नी ने पति के ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को …

असमोली,अमृत विचार। मोबाइल नहीं देने पर गुस्साई पत्नी ने पति के ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव वैला निवासी आसिफ की शादी एक वर्ष पहले अमरोहा जनपद के गांव रहरा निवासी शबाना से हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद से पति पत्नी में मन मुटाव और आए दिन लड़ाई झगड़ा रहने लगा। शुक्रवार को आसिफ अपने चाचा के तीजे में शामिल होने गया। शाम को वह घर लौटा तो पत्नी शबाना आसिफ से मोबाइल मांगने लगी।

आसिफ ने शबाना को मोबाइल देने से इंकार कर दिया। इस पर शबाना आग बबूला हो गई। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। गुस्साई शबाना घर में रखी तेजाब के कैन लेकर आ गई और आसिफ के ऊपर उड़ेल दिया। तेजाब गिरते ही आसिफ की चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

इन्हीं में से किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस भी बुलाई और आसिफ को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आसिफ के परिजनों के अनुसार शबाना और उसके मायके वाले आए दिन आसिफ को परेशान करते थे। आरोप है कि 29 मार्च को शबाना ने अपने माता पिता के साथ मिलकर आसिफ को कमरे में बंद करके बुरी तरह पीटा था। वह लगातार आसिफ को परेशान कर रही थी। पीड़ित के भाई आसिफ से घर पर तेजाब होने की जानकारी करने पर बताया कि मालूम नहीं है कि महिला के पास तेजाब कहां से आया था।

पति पत्नी के बीच विवाद हुआ है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है। अभी तक आसिफ द्वारा स्वयं ही अपने उपर तेजाब डालने की बात सामने आयी है।
—करम सिंह पाल, प्रभारी निरीक्षक, असमोली

ये भी पढ़ें-

रामपुर : हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर मजदूर झुलसा, पिकअप में लगी आग

संबंधित समाचार