शोध के जरिये आयुर्वेद से जुड़ी उम्मीदों को करें पूरा : प्रो. एके सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ए के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आयुर्वेद के विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि वह समयानुकूल शोध व अनुसंधान के जरिये समूचे विश्व की आयुर्वेद से जुड़ी उम्मीदों को पूरा करें। प्रो. सिंह ने कहा कि कोरोना के संकट में पूरी दुनिया में संक्रमितों के …

गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ए के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आयुर्वेद के विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि वह समयानुकूल शोध व अनुसंधान के जरिये समूचे विश्व की आयुर्वेद से जुड़ी उम्मीदों को पूरा करें। प्रो. सिंह ने कहा कि कोरोना के संकट में पूरी दुनिया में संक्रमितों के इलाज व रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिये आयुर्वेद की उपयोगिता सच्चे हितैषी के रूप में प्रमाणित हुई है, इसलिए आयुर्वेद के विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि वह समयानुकूल शोध व अनुसंधान के जरिये समूचे विश्व की आयुर्वेद से जुड़ी उम्मीदों को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि विश्व की अति प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद एक बार फिर वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है। संकटकाल में ही हितैषी की पहचान होती है और कोरोना के संकट में पूरी दुनिया में संक्रमितों के इलाज व रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हेतु आयुर्वेद की उपयोगिता सच्चे हितैषी के रूप में प्रमाणित हुई है।

प्रो. सिंह ने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व महर्षि चरक ने आयुर्वेद के विषय में जो शोध किए, उसे आज विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाया जा रहा है। यह चिकित्सा पद्धति त्रिदोष कफए वात व पित्त के प्रबंधन के माध्यम से समग्र आरोग्यता प्राप्त करने की पद्धति है। सत्रिदोषों के प्रबंधन के लिए पंचमहाभूतों के बारे में विश्लेषणात्मक जानकारी आवश्यक है इसलिए आयुर्वेद के छात्रों को अपने विषय के प्रति एकाग्रचित्त और मननशील होना चाहिए।

उन्होंने गुरु गोरखनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उपलब्ध अद्यानुतन संसाधन और वातावरण फैकल्टी की सराहना करते हुए कहा कि इन सबके समन्वय में यहां के विद्यार्थी आयुर्वेद के क्षेत्र में स्वर्णिम सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत, दूर दृष्टि व पक्का इरादा को अपना मूल मंत्र बनाना होगा।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: फायरमैन के साहस से बची मधुमक्खियों के हमले से घायल युवक की जान

संबंधित समाचार