रायबरेली: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गंगा तटों से लेकर देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा । शहर से लेकर गांव तक हर जगह भक्ति भावना में डूबे लोगों ने पूजा अर्चना की है । इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध थे। शहर के मंशा देवी मंदिर में प्रातःकाल से भी …

रायबरेली। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गंगा तटों से लेकर देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा । शहर से लेकर गांव तक हर जगह भक्ति भावना में डूबे लोगों ने पूजा अर्चना की है । इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध थे।

शहर के मंशा देवी मंदिर में प्रातःकाल से भी भक्तों का आगमन शुरू हो गया था । दिन चढ़ते चढ़ते भिड़ बढ़ती गई । भक्तों ने पूजा की , मां के चरणों में चुनरी , प्रसाद भी अर्पित किया । उधर जिले के गंगा तट गेगासों , डलमऊ , गोकना , पूरे तीर आदि घाटों पर भी स्नानार्थियों की भारी भीड़ रही । श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ साथ मां भागीरथी की पूजा भी की है ।  सबसे अधिक भीड़ डलमऊ और गोकना गंगा घाट पर थी । दोनों स्थानों पर हजारों की संख्या में महिलाएं , पुरुष व बच्चो ने भी गंगा स्नान किया है ।

इन गंगा घाटों पर मेला जैसा दृश्य था । भारी भीड़ देखते हुए गंगा घाट पर भी पुलिस बल के साथ साथ प्रशासन ने गोताखोर तैनात किए थे । उधर ऊंचाहार क्षेत्र के शक्तिपीठ ज्वाला देवी मंदिर बहेरवा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी । यहां पर सुबह से ही भंडारे का भी प्रबंध किया गया था । जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद भी प्राप्त किया है । इसके अलावा घर घर ने शनिवार को ही देवी की स्थापना भी हुई है । ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी पूजा की धूम रही है ।

पढ़ें-सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक, नवरात्र को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए यह निर्देश

संबंधित समाचार