उन्नाव: बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मॉर्निंग वॉक के लिये निकला था वृद्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। शनिवार सुबह एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है वो रोज की तरह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उन्नाव रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर जा रही फरक्का एक्सप्रेस के सामने कूदकर उन्होंने जान दे दी। घटना होते ही चालक ने ट्रेन रोक दी। …

उन्नाव। शनिवार सुबह एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है वो रोज की तरह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उन्नाव रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर जा रही फरक्का एक्सप्रेस के सामने कूदकर उन्होंने जान दे दी।

घटना होते ही चालक ने ट्रेन रोक दी। सूचना पर पहुंची GRP ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्र नगर के रहने वाले रामलाल (73) पुत्र स्वर्गीय विभूति रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से रोजाना सुबह 6 बजे निकलते थे।

आज भी वह समय से निकले और उन्नाव रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 54/ 40 के पास कानपुर से लखनऊ जा रही फरक्का एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी।

पढ़ें- Ramadan 2022: रोजा के दौरान अल्लाह की इबादत के साथ खाने में शामिल करें यह पौष्टिक आहार, रहेंगे फिट

संबंधित समाचार