राजस्थान की चिकित्सक की आत्महत्या मामले में यूपी में IMA ने वापस ली हड़ताल, आज खुलेंगे सभी क्लीनिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में आईएमए यूपी बॉडी ने प्रदेश के सभी चिकित्सकों से हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया है। राजस्थान की चिकित्सक अर्चना शर्मा केस में दोषियों पर कार्यवाही करने का आश्वासन मिलने पर डॉक्टरों ने हड़ताल वापसी की घोषणा की है। आज खुलेंगे सभी क्लीनिक, अस्पताल IMA मेरठ की अध्यक्ष डॉ. रेनू भगत के …

मेरठ। जिले में आईएमए यूपी बॉडी ने प्रदेश के सभी चिकित्सकों से हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया है। राजस्थान की चिकित्सक अर्चना शर्मा केस में दोषियों पर कार्यवाही करने का आश्वासन मिलने पर डॉक्टरों ने हड़ताल वापसी की घोषणा की है।

आज खुलेंगे सभी क्लीनिक, अस्पताल

IMA मेरठ की अध्यक्ष डॉ. रेनू भगत के मुताबिक आईएमए यूपी बॉडी की तरफ से हमें संदेश मिला है, जिसमें दिवंगत चिकित्सक डॉ. अर्चना शर्मा के केस में जो दोषी हैं उन पर कार्यवाही की बात कही गई है। साथ ही हड़ताल वापस करने का निर्देश मिला है। चिकित्सकों की मांगें मान ली गई हैं इसलिए हड़ताल वापस ले रहे हैं। शनिवार को सभी क्लीनिक, अस्पताल, इमरजेंसी सेवाएं नियमित तौर की तरह खुली रहेंगी। शाम को चिकित्सक मिलकर कैंडल मार्च निकालकर डॉ. अर्चना शर्मा को श्रृद्धांजलि देंगे।

पढ़ें-लखनऊ: हेल्थ टॉक कार्यक्रम में लीवर और किडनी डिजीज को लेकर किया जागरूक

संबंधित समाचार