बांदा: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
बांदा। बाइक सवार 2 युवकों को एक बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय व राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें, पूरा मामला गिरवा थाना क्षेत्र के बांसवाड़ा गांव का है। खुरहंड से महुआ जा रहे …
बांदा। बाइक सवार 2 युवकों को एक बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय व राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बता दें, पूरा मामला गिरवा थाना क्षेत्र के बांसवाड़ा गांव का है। खुरहंड से महुआ जा रहे बाइक सवार 2 युवकों को एक अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। दोनों की पहचान महेंद्र और लवकुश के रूप में हुई। दोनों खुरहंड से अपने गांव महुआ जा रहे थे, तभी यह हादसा।
लवकुश (18) ने बताया, वह अपने जीजा महेंद्र (35) के साथ खुरहंड जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।
हम दोनों लोग वहीं गिर पड़े। पुलिस अपनी जीप में लेकर अस्पताल आई थीं, जहा डॉक्टर ने जीजा की हालत गंभीर बताते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
पढ़ें- हरनाज संधू और मलाइका अरोड़ा ने ‘छैयां-छैयां’ पर किया डांस, वीडियो वायरल
