बहराइच: दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने शनिवार सुबह दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के अभियुक्त को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक के साथ रामपुर धोबियाहार गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के …

बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने शनिवार सुबह दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के अभियुक्त को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक के साथ रामपुर धोबियाहार गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को जल्द गिरफ्तारी की बात कही। थानाध्यक्ष ने बताया कि अमित कुमार पुत्र पंकज कुमार निवासी रामपुरधोबियाहार खैरीघाट को सुबह 8.30 बजे दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अशोक कुमार, वीरपाल, श्यामचन्द्र मौर्य शामिल रहे।

पढ़ें- मुरादाबाद : नगर आयुक्त ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया उद्घाटन, कहा- सभी मिलकर करें कार्य

संबंधित समाचार