पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश में बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये ही हाल रहा तो आगे चलकर यानि दिसबंर 2022 तक पेट्रोल के दाम सौ रुपए से बढ़कर पेट्रोल 275 रुपये तक हो जाएंगे। अपने ट्विटर हैंडिल …

लखनऊ। देश में बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये ही हाल रहा तो आगे चलकर यानि दिसबंर 2022 तक पेट्रोल के दाम सौ रुपए से बढ़कर पेट्रोल 275 रुपये तक हो जाएंगे।

अपने ट्विटर हैंडिल पर अखिलेश ने लिखा कि जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रु. महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम यूँ ही बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे, इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रु. बढ़ जाएंगे मतलब आज के 100 रु लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रु. लीटर हो जाएगा। ये है भाजपाई महंगाई का गणित!

बता दें कि देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के अतिरिक्त घरेली गैस के सिलेंडर के दामों के बढ़ने से विपक्षी दल लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी जनता की नब्ज को भांपते हुए बीजेपी पर इस मसले पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ें; मुरादाबाद : नगर आयुक्त ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया उद्घाटन, कहा- सभी मिलकर करें कार्य

संबंधित समाचार