आजमगढ़: रिश्वत लेकर ट्रैक्टर छोड़ना पड़ा भारी, सिपाहियों को एसपी ने किया निलंबित
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाने पर तैनात दो सिपाहियों को रिश्वत लेकर ट्रैक्टर छोड़ना पड़ा भारी। जिसके बाद मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी अनुराग आर्य ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। एसपी अनुराग आर्य के …
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाने पर तैनात दो सिपाहियों को रिश्वत लेकर ट्रैक्टर छोड़ना पड़ा भारी। जिसके बाद मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी अनुराग आर्य ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
एसपी अनुराग आर्य के मुताबिक निलंबित किए गए दोनों सिपाहियों में मुख्य आरक्षी मोहन प्रसाद और आरक्षी गुलाब यादव का नाम शामिल है। एसपी ने बताया कि 29 मार्च को मुख्य आरक्षी मोहन प्रसाद और आरक्षी गुलाब यादव क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली उधर से गुजरी।
दोनों सिपाहियों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जब चालक ने रिश्वत दिया तो ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही इसकी एसपी सिटी से जांच कराई गई। एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। और सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें-कानपुर: CHC और PHC में चिकित्सकों के बैठने के समय में हुआ बदलाव, बढ़ती गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला
