गाजियाबाद: पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े 12 लाख रुपए की लूट से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट हुई है। बदमाश बाइक से आए और दिनदहाड़े बैंक से 12 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही …

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट हुई है। बदमाश बाइक से आए और दिनदहाड़े बैंक से 12 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। पूरी घटना नंदग्राम थानाक्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (सिहानी ब्रांच) में घटी है। घटना के बाद से बैंक में अफरातफरी और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें; IPL 2022 : कल सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच होगी भिड़ंत, रविंद्र जडेजा को खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

संबंधित समाचार