बाराबंकी में फिर सक्रिय हुआ एंटी रोमियो स्क्वायड, बढ़ाई गई महिला पुलिसकर्मी की तैनाती
बाराबंकी। मां आदिशक्ति के चैत्र नवरात्रि पर मौजूदा प्रदेश सरकार के मिले फरमान के बाद जनपद की विभिन्न थानों की पुलिस एक्शन में आ गई है। जिसके तहत पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों की भारी भीड़ वाली जगह जैसे स्कूल बाजार मंदिर इत्यादि के आसपास एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ-साथ अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मी की तैनाती …
बाराबंकी। मां आदिशक्ति के चैत्र नवरात्रि पर मौजूदा प्रदेश सरकार के मिले फरमान के बाद जनपद की विभिन्न थानों की पुलिस एक्शन में आ गई है। जिसके तहत पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों की भारी भीड़ वाली जगह जैसे स्कूल बाजार मंदिर इत्यादि के आसपास एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ-साथ अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मी की तैनाती कर माताओं-बहनों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
जिले चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह ने शनिवार को यहां संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वस्थ उत्तर प्रदेश मनाने के लिए लोगों से आगे आने का आवाहन किया।
जीआईसी मैदान में सांसद उपेंद्र रावत की अध्यक्षता में अभियान की जागरूकता रैली को शहर स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर पालिका पहुंच कर समाप्त हो गई।
पढ़ें-बीरभूम हिंसा में गिरफ्तार नौ लोगों की फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच कराएगी सीबीआई
