IPL 2022 : मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम में नवदीप सैनी नाथन कोल्टर नाइल की जगह यह मुक़ाबला खेल रहे हैं। जबकि फिट हो गए सूर्यकुमार यादव की वापसी नहीं हुई है। सूर्य यह मैच नहीं खेल रहे …

मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम में नवदीप सैनी नाथन कोल्टर नाइल की जगह यह मुक़ाबला खेल रहे हैं। जबकि फिट हो गए सूर्यकुमार यादव की वापसी नहीं हुई है। सूर्य यह मैच नहीं खेल रहे हैं और मुंबई इंडियंस टीम में बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर रही है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान एवं विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जैसवाल, देवदत्त पडिकल, शिमरन हेत्मायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : कल सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच होगी भिड़ंत, रविंद्र जडेजा को खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

संबंधित समाचार