अयोध्या: अच्छी वर्दी में फिट दिखने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या रेंज के जिलों में आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह की ओर से मेरी वर्दी, मेरी शान अभिनव अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बेहतर वर्दी पहनने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शनिवार को यहां आईजी रेंज ने परिक्षेत्र में पड़ने वाले जनपदों अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर व अमेठी में इसे लागू …

अयोध्या। अयोध्या रेंज के जिलों में आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह की ओर से मेरी वर्दी, मेरी शान अभिनव अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बेहतर वर्दी पहनने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

शनिवार को यहां आईजी रेंज ने परिक्षेत्र में पड़ने वाले जनपदों अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर व अमेठी में इसे लागू किया है। आईजी श्री सिंह ने बताया पुलिस विभाग अपनी यूनिफार्म सेवा के रूप में जाना जाता है और वर्दी पुलिस की पहचान भी है। जब कोई पुलिसकर्मी अच्छी वर्दी पहनता है और अपनी ड्यूटी पर खड़ा होता है तो जनता के बीच अलग से पहचान बनाता है।

उन्होंने बताया कि सामान्य रूप से पुलिस के जवान अच्छी लम्बाई, चौड़ाई और अच्छे शरीर वाले होते हैं। यदि वह अच्छी वर्दी पहनते हैं तो जनता उन्हें अपना रक्षक और अपना मार्गदर्शक मानती है। यदि वे बेहतर ढंग से वर्दी नहीं पहनते तो पुलिस की छवि खराब होती है। इसलिये अच्छी वर्दी पहनने के प्रति लालसा और वर्दी के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिये मुहिम शुरू की जा रही है। रेंज के सभी प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देश के तहत अपने-अपने जनपद के समस्त थानों से अच्छी वर्दी धारण करने आरक्षी, मुख्य आरक्षी, थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी की फोटो एकत्र कर प्रत्येक माह के अन्तिम शुक्रवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय के सोशल मीडिया सेल को भेजेंगे। उन्होंने बताया प्रत्येक माह अच्छी छायाचित्र के आधार पर रेंज स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संबन्धित कर्मी की फोटो भी परिक्षेत्रीय कार्यालय के नियत स्थान पर चस्पा की जायेगी।

पढ़ें-पुलिस कल्याण कोष के लिए 5 करोड़ मंजूर- मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

संबंधित समाचार