अयोध्या: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी का महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल जारी है। शनिवार को मिल्कीपुर तहसील में पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया गया। शिवपूजन पांडे ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस व घरेलू सामानों के मूल्य में जिस तरह से बेतहाशा वृद्धि हो रही है वह चिंता का विषय है। …
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी का महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल जारी है। शनिवार को मिल्कीपुर तहसील में पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया गया। शिवपूजन पांडे ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस व घरेलू सामानों के मूल्य में जिस तरह से बेतहाशा वृद्धि हो रही है वह चिंता का विषय है।
भारत सरकार ने इस दिशा में पूर्णतया अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। ऐसी दशा में सरकार को सचेत करने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सरकार को जगाने के लिए देशव्यापी प्रदर्शन का बीड़ा उठाया है।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अमरीश पांडे, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय तिवारी, शैलेंद्र पांडे, प्रदेश दिनेश शुक्ला, विजय पांडे, शैलेश शुक्ला, ₹ भीम शुक्ला, दान बहादुर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: सीतापुर: बेखौफ चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर से पार किया लाखों का माल
