बाराबंकी: साबरमती आश्रम के नवीनीकरण कार्य पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। महात्मा गांधी के अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम के नवीनीकरण निर्माण कार्य पर सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को रोक लगाने का फैसला किया है। विगत दिनों 27 नवंबर को गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट और बुंदेलखंड नागरिक संघर्ष मोर्चा ने साबरमती आश्रम के मूल स्वरूप को जस का तस बनाए रखने और इस मूल स्वरूप …

बाराबंकी। महात्मा गांधी के अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम के नवीनीकरण निर्माण कार्य पर सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को रोक लगाने का फैसला किया है। विगत दिनों 27 नवंबर को गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट और बुंदेलखंड नागरिक संघर्ष मोर्चा ने साबरमती आश्रम के मूल स्वरूप को जस का तस बनाए रखने और इस मूल स्वरूप से छेड़छाड़ न करने के मांग को लेकर गांधीवादी राजनाथ शर्मा और मोर्चा के संरक्षक रघु ठाकुर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर जनजागरण संकल्प यात्रा निकाली गई थी।

इस दौरान मांग की थी कि भारत सरकार ने जो साबरमती आश्रम नवीनीकरण की योजना तैयार की है उसे रद्द करें और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों, उनकी सादगी और आजादी के आंदोलन के इतिहास को यथावत रखे। इस निर्माण कार्य पर रोक लगने से पूरे देश के गांधीवादियों में खुशी है।

गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने बापू की विरासत को सहेजने के लिए उच्च न्यायालय गए। लेकिन न्यायालय ने उनकी याचिका ख़ारिज कर दी। जिसके बाद वह सर्वोच्च न्यायालय की शरण मे गए जहां न्यायालय ने सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए साबरमती आश्रम में निर्माणाधीन कार्य पर रोक लगा दी है।

सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला सराहनीय एवं न्यायोचित है। राजनाथ शर्मा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र की सरकार भविष्य में अवश्य ही न्यायपालिका के आदेश के संदेश को ध्यान मे रखकर अपनी योजना को परिवर्तित करेगी।

पढ़ें- बरेली: माहे रमजान के चांद की शहादत को लेकर मरकज़ी कमेटी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

संबंधित समाचार