हरदोई: पुरानी रंजिश के चलते घेराबंदी कर किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। खरीदारी कर वापस घर लौट रहे चाचा-भतीजे को बीच रास्ते में रोक लिया। पहले तो गाली-गलौज की, इसके बाद लाठी-डंडों से हमला करते हुए दोनों को अधमरा कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताते है कि कोतवाली शहर के छोटी अस्योली निवासी सूरज सिंह …

हरदोई। खरीदारी कर वापस घर लौट रहे चाचा-भतीजे को बीच रास्ते में रोक लिया। पहले तो गाली-गलौज की, इसके बाद लाठी-डंडों से हमला करते हुए दोनों को अधमरा कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताते है कि कोतवाली शहर के छोटी अस्योली निवासी सूरज सिंह बेटा सुशील कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार की शाम वह फर्दापुर से खरीददारी कर अपने भतीजे गौरव सिंह बेटा प्रवीण प्रताप सिंह के साथ घर लौट रहा था।इसी बीच स्कूल के पास गांव के कांशीराम बेटा मलिखे, उसके भाई ऋषिपाल, धीरेन्द्र बेटा टीकाराम और रजनीश बेटा सत्यराम ने घेराबंदी करते हुए दोनों को बीच रास्ते में रोक लिया।

पुरानी रंजिश को लेकर पहले गाली-गलौज की,जिसका विरोध करने पर सभी ने एक राय होते हुए लाठी-डंडों से हमला कर चाचा-भतीजे को अधमरा कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-जसपुर: भर्ती धांधली मामले में एसआईटी जांच की मांग

संबंधित समाचार