बाराबंकी: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हुई कार्यवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। आवंटियों की जमीन पर अवैध रूप से काबिज अतिक्रमणकारियों से आवंटन की जमीन को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुलडोजर से ढहाकर अवैध अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्यवाही राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के अधिकारियों द्वारा की गयी है। शनिवार को कुर्सी क्षेत्र के ग्राम बैनाटीकरहार में स्थित भूमि पर …

बाराबंकी। आवंटियों की जमीन पर अवैध रूप से काबिज अतिक्रमणकारियों से आवंटन की जमीन को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुलडोजर से ढहाकर अवैध अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्यवाही राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के अधिकारियों द्वारा की गयी है।
शनिवार को कुर्सी क्षेत्र के ग्राम बैनाटीकरहार में स्थित भूमि पर नजायज तरीके से ग्राम बैनाटीकरहार निवासी सुभाष बेटा चोकर, संतोष बेटा परसन व सामग्री देवी पत्नी परसन द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ था। हल्का लेखपाल द्वारा की गई जांच के अनुक्रम मे पाया गया कि यह आवंटन की भूमि है, और ग्राम बैनाटीकरहार निवासी भग्गन बेटा राजकुमार, सुभाष व देवेंद्र पुत्रगण मंगरु को आवंटन में प्राप्त हुई थी।

परन्तु उनका कब्जा मौके पर नही है। अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जा से प्रश्नगत भूमि को प्रशासन द्वारा बुलडोजर से ढहाकर अवैध कब्जा मुक्त कराया है और आवंटियों को पुनः उनके आवंटन मे कब्जा दिलाया गया है। इस कार्यवाही में उपजिलाधिकारी फतेहपुर डा0 सचिन कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार, तहसीलदार राहुल सिंह, प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर, कुर्सी, बड्डपूरु, घुंघटेर तथा राजस्व कर्मचारी व काफी संख्या मे पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।

यह भी पढ़ें-फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक पर आया मवेशियों का झुंड, बाल-बाल बची ट्रेन

संबंधित समाचार