बरेली: जालसाजी कर विधवा के हिस्से के लाखों रुपये हड़पे
नवाबगंज, अमृत विचार। शातिर सास ससुर व जेठ जेठानी ने विधवा महिला के पति की दुर्घटना बीमे के साथ फैक्ट्री से मिला अनुदान हड़प लिया । न्याय की गुहार लगाती विधवा की पुलिस ने भी नहीं सुनी तो एसएसपी के निर्देश पर सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पीलीभीत के …
नवाबगंज, अमृत विचार। शातिर सास ससुर व जेठ जेठानी ने विधवा महिला के पति की दुर्घटना बीमे के साथ फैक्ट्री से मिला अनुदान हड़प लिया । न्याय की गुहार लगाती विधवा की पुलिस ने भी नहीं सुनी तो एसएसपी के निर्देश पर सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पीलीभीत के ललौरी खेड़ा ब्लाक के वीरेन्द्र शर्मा ने पुत्री प्रियंका शर्मा का विवाह फरवरी 2020 में क्षेत्र के प्रकाशनगर, ईंध जागीर निवासी शिशुपाल से किया था | जो नोएडा में एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत था। दुर्भाग्यवश विवाह के दो माह बाद ही शिशुपाल की फैक्ट्री में बिजली करंट से मृत्यु हो गई।
आरोप है कि शिशुपाल की मृत्यु के बाद उसके माता पिता ने उसे अविवाहित बताकर दुर्घटना बीमे की पांच लाख की रकम हड़प ली तो एलआईसी में बीमे की दो लाख व फैक्ट्री से मिली 50 हजार भी अनुदान की राशि भी प्राप्त कर ली | विवाह के तुरन्त बाद ही हुए इस घटना से दुखित प्रियंका के परिजन दुख से उबर भी नहीं पाए थे उसके ससुरालियों ने खेल कर लिया।
आरोप है कि प्रियंका ने कुछ दिनों बाद सास-ससुर से इसकी शिकायत की तो वे आग बबूला हो गए और उसे गालियां देकर भगा दिया। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी तो एसएसपी से शिकायत पर ससुर शंकरलाल, सास उर्मिला, जेठ ओम प्रकाश व जेठानी रेखा के खिलाफ शुक्रवार शनिवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
ये भी पढ़ें-
