बाराबंकी: देवा विकासखंड के गेट के सामने लग रहा है टेंपो स्टैंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। देवा विकासखंड का गेट लाखों रुपए की लागत लगा कर के बनवाया गया है जो आज शो पीस, तमाशा बीन बना हुआ खड़ा है गेट के सामने टेंपो स्टैंड लग रहा है। विकासखंड देवा के ब्लॉक परिसर में प्रवेश करने के लिए दो गेट लगाए गए हैं एक गेट पूरब की ओर लगा है …

बाराबंकी। देवा विकासखंड का गेट लाखों रुपए की लागत लगा कर के बनवाया गया है जो आज शो पीस, तमाशा बीन बना हुआ खड़ा है गेट के सामने टेंपो स्टैंड लग रहा है।

विकासखंड देवा के ब्लॉक परिसर में प्रवेश करने के लिए दो गेट लगाए गए हैं एक गेट पूरब की ओर लगा है और यह गेट चालू रहता है। परंतु एन आर एल एम के बगल रोड पर (पश्चिम की ओर) लगा गेट बंद रहता है। लाखों रुपए की लागत लगा करके यह शोपीस गेट बनवाया गया है लोग आते हैं इसका दीदार करके चले जाते हैं और इस गेट को खोला तक नहीं जाता है।

गेट बंद होने के कारण गेट के सामने टेंपो स्टैंड का संचालन हो रहा है जहां टैक्सी स्टैंड का कब्जा है। और यह टैक्सी स्टैंड भी अवैध तरीके से चल रहा है। यहां से लोग टैक्सी पकड़ के कुर्सी जाते हैं। और यह गेट हर वक्त बंद रहता है इन सब बातों को जानते और देखते हुए ब्लॉक प्रशासन के साथ खंड विकास अधिकारी भी इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें-हरदोई: नल पर पानी लेने गए युवक की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार