पुलिस के लिए बोम्मई ने पांच करोड़ रुपये का अनुदान किया मंजूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस कल्याण कोष के लिए पांच करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की है। बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कई पहल शुरू की हैं। इनमें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, बंदोबस्त भत्ता, पदोन्नति, 10,000 घरों के …

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस कल्याण कोष के लिए पांच करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की है। बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कई पहल शुरू की हैं। इनमें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, बंदोबस्त भत्ता, पदोन्नति, 10,000 घरों के निर्माण की मंजूरी और पुलिस के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 100 करोड़ रुपये का अनुदान शामिल है।

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ बिना किसी समझौते के काम करे तो अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हुबली और बल्लारी में पुलिस थानों का बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है और शिवमोग्गा और अन्य स्थानों में फोरेंसिक प्रयोगशालाओं के बेहतरी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नई प्रशिक्षण प्रणाली और अतिरिक्त कर्मचारियों की संख्या से पुलिस की खुफिया शाखा को और मजबूत किया जाएगा। श्री बोम्मई ने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ जंग लगातार जारी रहेगी और स्कूल तथा कॉलेज के छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक करना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, चार घंटे बाधित रहा रेल मार्ग 

संबंधित समाचार