बरेली: ससुरालियों से तंग आकर युवक ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ससुरालियों से परेशान होकर एक युवक ने जहरीजा पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। लखीमपुर खीरी के थाना गोला के गांव अलीगंज का रहने वाला सुशील …

बरेली, अमृत विचार। ससुरालियों से परेशान होकर एक युवक ने जहरीजा पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

लखीमपुर खीरी के थाना गोला के गांव अलीगंज का रहने वाला सुशील पुत्र दारासिंह ने बताया कि उसकी ससुराल यहां सुभाष नगर क्षेत्र लोहार बाली गली में है। आरोप है कि उस पर ससुराल वाले घर जमाई बनकर रहने के लिए दबाव बना रहे हैं। पिछले 6 माह से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। वह पत्नी को बुलाने जाता है तो ससुराल वाले भेजने से मना कर देते है।

वह शुक्रवार को पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। जहां किसी बात को लेकर उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया। इससे मानसिक तनाव में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: पैकेट खोलने के समय का सीसीटीवी फुटेज रखना जरूरी

संबंधित समाचार