कन्नौज: अराजक युवकों ने मोबाइल की दुकान में की तोड़फोड़, दुकानदार से की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। मकरंदनगर तिराहे पर शनिवार को दिन में आपराधिक तत्वों ने एक मोबाइल की दुकान पर रुपयों की मांग की। दुकानदार द्वारा इंकार किये जाने पर दुकान में रखा लैपटॉप आदि सामान तोड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर अन्य सामान में भी तोड़फोड़ करते हुए दुकानदार पर भी हाथ उठा दिया। आरोप है कि हमलावर …

कन्नौज। मकरंदनगर तिराहे पर शनिवार को दिन में आपराधिक तत्वों ने एक मोबाइल की दुकान पर रुपयों की मांग की। दुकानदार द्वारा इंकार किये जाने पर दुकान में रखा लैपटॉप आदि सामान तोड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर अन्य सामान में भी तोड़फोड़ करते हुए दुकानदार पर भी हाथ उठा दिया। आरोप है कि हमलावर दुकान में रखा कैश भी लूटकर ले गए।

तिराहे पर मोबाइल की दुकान रखे रामानंद शर्मा दुकान पर रोज की तरह बैठा था। इसी दौरान दो युवक आए और दो हजार रुपये की मांग की। उसने जानना चाहा कि वे रुपये क्यों मांग रहे हैं। इस पर वे भड़क गए और वहां रखा लैपटॉप उठाकर पटक दिया जिससे वह टूट गया। इसका विरोध करने पर मोबाइल आदि सामान फेंककर तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद उस पर भी हाथ उठाया। उसने बचने की कोशिश की।

इसी दौरान दुकान में रखे करीब 20 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बताया है कि उनकी आपसी बातचीत से पता चला कि एक आरोपी जीतू गिहार व दूसरा रजत गिहार है। घटना की सूचना पर पहुंची मकरंदनगर चौकी पुलिस ने मामले की जांच की। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें; गाजियाबाद: अपने पिछले आदेश से पलटीं महापौर आशा शर्मा, कहा- लाइसेंसी दुकानदार बेच सकेंगे मीट

संबंधित समाचार