बरेली: सीबीगंज में किशोरी को बंधक बनाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक किशोरी को गांव के युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से किशोरी शनिवार को दिनभर चुप रही। देर शाम उसने परिजनों के साथ सीबीगंज थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित किशोरी …

बरेली, अमृत विचार एक किशोरी को गांव के युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से किशोरी शनिवार को दिनभर चुप रही। देर शाम उसने परिजनों के साथ सीबीगंज थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार रात वह अपने घर में सो रही थी। उसकी मां और छोटा भाई अलग कमरे में सोए थे।

देर रात खटपट की आवाज सुनकर किशोरी जाग गई। उसने देखा तो वहीं पड़ोस में रहने वाला नन्हें बाला उर्फ अहमद रजा उसके घर में घुस चुका था। वह चिल्लाती इससे पहले उसके मुंह में आरोपी ने कपड़ा ठूंस दिया और हाथ बांधने के बाद दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। उसके दोनों भाई बाहर गए हुए हैं। गरीब परिवार से होने के नाते किशोरी लोकलाज की वजह से दिनभर चुप रही। शाम को तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसकी चर्चा गांव में फैली तो लोगों ने आरोपी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद किशोरी को थाने ले जाकर रिपोर्ट लिखा दी। कुछ देर बाद मौके पर गई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन किशोरी ने किसी की बात नहीं मानी। परिजनों ने बताया कि आरोपी नन्हे बाला उर्फ अहमद रजा पहले भी गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। तब गांव के कुछ लोगों ने समझौता कराकर दोनों का निकाह करा दिया था।

पीड़ित किशोरी के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी हिरासत में है। —ओम प्रकाश गौतम, प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज

ये भी पढ़ें-

बरेली: नए माड्यूल के अनुसार होगी बेसिक स्कूलों में पढ़ाई

संबंधित समाचार