Ramadan 2022: शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, सीएम योगी ने दी सबको शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के साथ-साथ पूरे देश में आज से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है। लखनऊ में कल रमज़ान का चांद नज़र आ गया है। लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जानकारी देते हुए बताया कि, हम लोगों ने खुद चांद देखा है। 3 अप्रैल को पहला रोज़ा होगा …

लखनऊ। यूपी के साथ-साथ पूरे देश में आज से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है। लखनऊ में कल रमज़ान का चांद नज़र आ गया है। लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जानकारी देते हुए बताया कि, हम लोगों ने खुद चांद देखा है। 3 अप्रैल को पहला रोज़ा होगा रखा जाएगा।

वहीं, प्रदेश के सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को रमजान माह के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना को देखते हुए सभी से सावधानियों के साथ रमज़ान के दौरान धार्मिक कार्य सम्पन्न करने की अपील की है।

शुभकामना संदेश में सीएम ने कहा कि, रमज़ान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि, इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।

सीएम ने कहा

सीएम ने कहा है कि उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इसी विरासत और परम्परा को अक्षुण्ण रखते हुए कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोग सभी सावधानियां बरतते हुए रमज़ान के दौरान धार्मिक कार्य सम्पन्न करें।

पढ़ें-रायबरेली: पुलिस और चेन स्नेचर गिरोह में मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, एक फरार

संबंधित समाचार