बांदा: शातिर लुटेरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। प्रदेश में योगी सरकार 2.0 फिर से पुलिस एक्टिव हो गई है। मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के बदौसा रोड़ का है। जहां शनिवार को लूट के इरादे से आए बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने …

बांदा। प्रदेश में योगी सरकार 2.0 फिर से पुलिस एक्टिव हो गई है। मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के बदौसा रोड़ का है। जहां शनिवार को लूट के इरादे से आए बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश बांदा के अलावा पडोसी जनपदों में भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों राम सिंह और सनी सिंह की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। यह दोनों मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के रहने वाले हैं और काफी समय से यहां लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पहले भी इन्होंने अतर्रा थाना क्षेत्र में एक महिला से एक लाख रुपए की लूट की थी।

SP ने आगे बताया कि पकड़े गए बदमाश बांदा के अलावा पड़ोसी जनपदों में भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आज भी यह लूट के इरादे से शिकार के इंतजार में बैठे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इनको घेर लिया और जब पूरे दिन के नजदीक पहुंची तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें-Ramadan 2022: शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, सीएम योगी ने दी सबको शुभकामनाएं

संबंधित समाचार