रायबरेली: शारदा सहायक नहर में मिला वृद्धा का शव, आत्महत्या की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एक दिन पहले अचानक घर से गायब हुई वृद्धा का शव शारदा सहायक नहर से बरामद किया गया है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नारायन पुर टेल के पास का है। इस गांव के पास से शारदा सहायक नहर निकली है। रविवार की प्रातः आसपास के गांव के …

रायबरेली। एक दिन पहले अचानक घर से गायब हुई वृद्धा का शव शारदा सहायक नहर से बरामद किया गया है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नारायन पुर टेल के पास का है। इस गांव के पास से शारदा सहायक नहर निकली है। रविवार की प्रातः आसपास के गांव के लोग नहर की तरफ गए तो नहर में महिला का शव देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया है।

उसके बाद महिला की पहचान सावित्री देवी निवासिनी गांव कल्यान पर डिडौली के रूप में हुई है। महिला के परिजनों का कहना है कि वह अपने घर से कल दोपहर को अचानक बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की , किंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया था। जबकि उसकी चप्पल झालबाग गांव के पास शारदा नहर के किनारे मिली थी। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि वृद्धा ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें-आरबीआई की मौद्रिक नीति पर रहेगी शेयर बाजार की नजर

संबंधित समाचार