हरदोई: जीवनदायिनी बनी जानलेवा, सड़क पार करते समय अधेड़ को मारी टक्कर, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शनिवार की शाम क्षेत्र के ग्राम पंडरवा व सहादत नगर के मध्य लोगों को जीवन देने वाली 108 एंबुलेंस जानलेवा बन गई। पिहानी सीएचसी से मरीज लेने जा रही एंबुलेंस की टक्कर लगने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक एंबुलेंस चालक तेज रफ्तार लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।हादसे …

हरदोई। शनिवार की शाम क्षेत्र के ग्राम पंडरवा व सहादत नगर के मध्य लोगों को जीवन देने वाली 108 एंबुलेंस जानलेवा बन गई। पिहानी सीएचसी से मरीज लेने जा रही एंबुलेंस की टक्कर लगने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक एंबुलेंस चालक तेज रफ्तार लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।हादसे से सड़क जाम होने की स्थिति हो गई। सूचना पर तत्काल पहुंची पिहानी पुलिस ने रास्ते को खुलवा कर स्थिति पर नियंत्रण किया।

पिहानी जहानीखेड़ा मार्ग पर पंडरवा व सहादत नगर के बीच में कोटरा निवासी महेंद्र प्रताप सिंह अपने खेत की रखवाली कर के वाइक से घर वापस जा रहे थे। महेंद्र पाल सिंह पिहानी जहानीखेड़ा खेड़ा मार्ग पार कर रहे थे वैसे ही तेज रफ्तार से आ रही 108 एंबुलेंस ने महेंद्र प्रताप सिंह की बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेंद्र पाल सिंह उछलकर सहादत नगर की तरफ से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली के पहिए में जा फंसे।

जिससे महेंद्र पाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना को सुन परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षकारियों के अनुसार महेंद्र पाल सिंह के सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। सूचना पर तत्काल पहुंचे कोतवाल डीके के सिंह ,एसआई रमेश सिंह, धर्मेंद्र विश्नोई व भारी पुलिस बल ने स्थिति पर नियंत्रण किया।

पढ़ें-करौली में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, शहर में कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात

संबंधित समाचार