बाराबंकी: जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में भिड़ंत, जेठ पर मारने पीटने का लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जमीन कब्जेदारी को लेकर चल रहे आपसी विवाद में एक ही परिवार के दो भाई आपस में भिड़ गए। जिसमें छोटे भाई की पत्नी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में अपने जेठ पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला जब थाने पर इसकी सूचना देने पहुंची तो पुलिस ने उसकी …

बाराबंकी। जमीन कब्जेदारी को लेकर चल रहे आपसी विवाद में एक ही परिवार के दो भाई आपस में भिड़ गए। जिसमें छोटे भाई की पत्नी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में अपने जेठ पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला जब थाने पर इसकी सूचना देने पहुंची तो पुलिस ने उसकी कोई बात न सुनकर उसे बिना प्रार्थना पत्र लिए ही बैरंग वापस कर दिया।मसौली थाना क्षेत्र बिरौली गांव की रहने वाली महिला राधा ने मसौली थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में उसके जेठ द्वारा जब उसकी पिटाई की गई। शिकायत करने पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस कार्रवाई करने के बजाए शिकायती पत्र लिए बगैर वापस कर दिया गया। और पुलिस ने उसके ही पति को सलाखों के पीछे बंद कर दिया।

मामला दो भाइयों के आपसी जमीनी विवाद का है। उसी को लेकर बीते शनिवार विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था। इसी बीच मौका पाकर उसके जेठ ने महिला की पिटाई कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मसौली पंकज सिंह ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसके चलते पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच शांति भंग की कार्रवाई की है। महिला जो आरोप लगा रही है। वह सब निराधार है।

यह भी पढ़ें-Women’s World Cup 2022 : 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनी आस्ट्रेलिया, फाइनल में इंग्लैंड को 71 रन से हराया

संबंधित समाचार