जबरन घर से उठाकर ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म, युवती ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चरखी दादरी। हरियाणा में चरखी दादरी के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रविवार को बताया कि अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली किशोरी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी। …

चरखी दादरी। हरियाणा में चरखी दादरी के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रविवार को बताया कि अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली किशोरी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

शुक्रवार को वह अपने घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर में घुसे, उसका अपहरण किया तथा नजदीक के एक इलाके में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बाढड़ा के थाना प्रभारी चंदर शेखर ने बताया कि इसके कुछ घंटों बाद किशोरी ने अपने घर में फंदे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस निरीक्षक ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्राथमिकी में तीन आरोपियों को नामजद किया गया है। मुख्य आरोपी की उम्र 21 साल है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह पुलिस की रिमांड में है। बाढड़ा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसएपी) देश राज ने बताया कि किशोरी और तीन आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है। मुख्य आरोपी उसके घर के पास रहता है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसे तीन चिकित्सकों की एक टीम ने किया।

 

 

ये भी पढ़ें-

स‍ंसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में राज्यसभा ने अहम भूमिका निभाई: वेंकैया नायडू

संबंधित समाचार