लखनऊ: घर में काम करने वाली युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के गुडम्बा कोतवाली क्षेत्र के गौराबाग के सेक्टर-जे में शुक्रवार देर रात एक फ्लैट में चार युवकों ने घर में खाना बनाने व दैनिक काम करने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चारों आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की प्राथमिकी …

लखनऊ। राजधानी के गुडम्बा कोतवाली क्षेत्र के गौराबाग के सेक्टर-जे में शुक्रवार देर रात एक फ्लैट में चार युवकों ने घर में खाना बनाने व दैनिक काम करने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चारों आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की प्राथमिकी पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मूलरूप से हैदराबाद निवासी विरगेतुकाराम (30), व मनीष शर्मा (26) और दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले गुलाब शर्मा (42) व आकाश शर्मा (36) शामिल हैं।

बर्थ डे की बात कहकर नशीली मिठाई खिलाई

मामले की जानकारी देते हुए गुडम्बा प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र साहू ने बताया कि शनिवार सुबह एक युवती विक्षिप्त अवस्था में कोतवाली में आई और बताया कि गौराबाग में एक फ्लैट में चार युवकों ने बर्थ डे की बात कहकर नशीला पदार्थ मिलाई हुई मिठाई खिलाई। बेहोश होने के बाद चोरों ने नशे की हालत में उसके साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी।

आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। कमरे में शराब की बोतलें आदि भी पाई गईं। चारों युवक लखनऊ में ही प्राइवेट नौकरियां करते हैं। इधर पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सगे भाई हैं गुलाब व आकाश

मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपियों में से गुलाब शर्मा और आकाश शर्मा सगे भाई हैं। दोनों ही नई दिल्ली के संगम विहार थानांतर्गत शनि बाजार में रहते हैं। फ्लैट भी इन्हीं दोनों ने किराये पर लिया था। फिलहाल पुलिस इनके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: वनराजा समुदाय के लोग पत्तों से दोना-पत्तल बना कर रहे परिवार का भरण पोषण

संबंधित समाचार