बहराइच: केडीसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम आयोजित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर बहराइच द्वारा शाखा संगम किसान डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोंडा विभाग के विभाग प्रचारक सुरजीत जी ने कहा कि कई शाखाओं का एक ही स्थान पर एक परिसर में समागम होना ही शाखा संगम है। संघ की पहचान शाखा से ही होती है क्योंकि …

बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर बहराइच द्वारा शाखा संगम किसान डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोंडा विभाग के विभाग प्रचारक सुरजीत जी ने कहा कि कई शाखाओं का एक ही स्थान पर एक परिसर में समागम होना ही शाखा संगम है। संघ की पहचान शाखा से ही होती है क्योंकि शाखा व्यक्ति निर्माण की एक प्रयोगशाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समझना है तो शाखा में जाना पड़ेगा।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन शाखा जाना आवश्यक होता है क्योंकि मनुष्य में अंतर्निहित शक्तियों को जगाने का माध्यम शाखा ही है। शाखा पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है और सामाजिक समरसता का विकास होता है। देश की वास्तविक उन्नति समरस समाज से ही संभव है,हमें समाज में रहकर अपने विचारों और कर्मों से राष्ट्र की उन्नति में सहयोग करना चाहिए।

हमारी शाखा ही हमारा कर्म है और हमारा ध्येय भी

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को आशावादी होकर अपना कर्म दृढ़ प्रतिज्ञ और कर्तव्य निष्ठा के साथ करना चाहिए। व्यक्ति को उसका कर्म ही बदल सकता है। हमारी शाखा ही हमारा कर्म है और हमारा ध्येय भी। उन्होंने महाभारत,रामायण,रामचरित मानस, वेदों,पुराणों के कई दृष्टांत सुना कर उपस्थित स्वयंसेवकों को तन-मन-धन से समर्पित होकर मातृभूमि की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्पित किया।

उन्होंने कहा कि अपने बड़ों को अपमानजनक शब्द बोलना और अपनी आत्म प्रशंसा करना मृत्यु के समान है। ध्येय के प्रति अडिग रहना ही स्वयं सेवकों की पहचान है और सीखने की दृढ़ इच्छाशक्ति व्यक्ति को पूर्ण बनाती है। उन्होंने उद्बोधन गीत शाखा है गंगा की धारा डुबकी नित्य लगाते हैं का अनुकरण वाचन करा कर उपस्थित स्वयंसेवकों में एक नई ऊर्जा का संचार किया। समापन परिसर में लगी सभी शाखाओं द्वारा एक साथ संघ प्रार्थना के साथ हुआ।

इस अवसर अवध प्रांत के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राज किशोर, सह नगर संघचालक कमल शेखर, जिला कार्यवाह भूपेंद्र ,जिला प्रचारक राहुल, नगर कार्यवाह रमेश, सह नगर कार्यवाह शिवम ,नगर प्रचारक प्रवीण ,जिला पर्यावरण संयोजक डॉ देवेंद्र, जिला प्रचार प्रमुख अतुल, सह जिला सेवा प्रमुख विनोद जिला व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र जिला संपर्क प्रमुख नरेंद्र जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अर्जुन कुमार सह जिला कुटुंब प्रबोधन जगदंबा बख्श, यज्ञदत्त नगर प्रचार प्रमुख राकेश सह नगर सेवा प्रमुख ध्रुव कुमार ,मृत्युंजय जयसुख लाल, दुर्गेश दत्त सहित नगर की सभी शाखाओं के सदस्य मौजूद रहे।

पढ़ें-निजी कारणों से नहीं, तमिलनाडु के अधिकारों के लिए दिल्ली गया: स्टालिन

संबंधित समाचार