गोरखपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत, पांच गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में आज रविवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे गिर गई। वहीं इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर …

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में आज रविवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे गिर गई। वहीं इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्र्क चालक मौके से फरार हो गया।

मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन एंबुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मृतक मजदूरों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले 17 मजदूर काम की तलाश में पिकअप गाड़ी पर सवार होकर शिमला जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ताल के थानेदार सुशील कुमार शुक्ला और आजाद नगर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उठाकर एंबुलेंस में बैठाया और जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जिन मजदूरों की सड़क हादसे में मौत हो गई है, उनके नाम अरुण पासवान (28) और नौनक ठाकुर (20) है। दोनों मोतिहारी जिले के लतियाही बाजार के रहने वाले थे। हादसे में त्रिलोचन शर्मा, बृजेश पटेल, सुधीर कुमार, अमित और भरत पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी है, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई है। सभी का इलाज जारी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी…सुशील कुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर रामगढ़ताल।

संबंधित समाचार