गौतम बुद्ध नगर: एक्सप्रेस-वे पर रेसिंग करने वाले दर्जनों बाइकर्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
गौतम बुद्ध नगर। यूपी में नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रेसिंग करने वाले दर्जनों बाइकर्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। इसी कार्रवाई के तहत नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रेसिंग करने आए दर्जन से ज्यादा बाइक सवारों को दिल्ली बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया गया। साथ ही नोएडा पुलिस ने इसी के साथ चेतावनी …
गौतम बुद्ध नगर। यूपी में नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रेसिंग करने वाले दर्जनों बाइकर्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। इसी कार्रवाई के तहत नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रेसिंग करने आए दर्जन से ज्यादा बाइक सवारों को दिल्ली बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया गया। साथ ही नोएडा पुलिस ने इसी के साथ चेतावनी भी जारी की। अगर इस तरह का कृत्य दोबारा किया गया तो स्पोर्ट्स बाइक चलाने वालों पर चालान किए जाएंगे। इतना ही नहीं, पुलिस ने बाइक के नंबर, बाइक सवारों के नाम और मोबाइल नंबर पते सब नोट कर लिए हैं।
आपको बता कि हर रविवार को नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर भारी तादाद में मंहगी बाइक लेकर बाइक सवार रेसिंग करने के लिए जाते हैं। रेसिंग और स्टंट करते है।
चेतावनी देकर वापस भेजा
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रविवार को बॉर्डर पर पुलिस तैनात कर दी जाती है जिससे कि रेसिंग बाइक चलाने वालों को रोका जा सके। सभी रेसिंग करने वाले बाइकर्स को चेतावनी देकर बॉर्डर से ही वापस भेज दिया गया
यह भी पढ़ें-हरदोई: निर्विरोध नवनिर्वाचित एमएलसी व क्षेत्रीय विधायक का व्यापारियों और भाजपाइयों ने किया स्वागत
