बरेली: नवरात्र और रमजान में आज से गहरा सकता है बिजली संकट
बरेली, अमृत विचार। ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर तानाशाही और घोटाले का आरोप लगाकर जिले के बिजली अधिकारी लंबे समय से विरोध-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुनवाई न होने पर सोमवार से तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। ऐसे में रमजान और नवरात्र के मौके पर बिजली …
बरेली, अमृत विचार। ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर तानाशाही और घोटाले का आरोप लगाकर जिले के बिजली अधिकारी लंबे समय से विरोध-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुनवाई न होने पर सोमवार से तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। ऐसे में रमजान और नवरात्र के मौके पर बिजली कटौती का संकट गहरा सकता है।
बिजली अभियंता व जूनियर इंजीनियरों ने 4, 5 व 6 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर जाने के आवेदन प्रबंधन को सौंप दिया है। सामूहिक अवकाश पर जाने वालों में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता शामिल हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से प्रभावी हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा है कि वे अभियंता संघ और जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें न्याय दिलाएं।
ऐसे में अगर जिले के सभी अधिकारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे तो रमजान और नवरात्र के मौके पर लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
वर्जन:
प्रदर्शन या अवकाश पर रहने के दौरान बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य विभागीय काम पूरी तरह से बंद रहेंगे। –विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता
