बरेली: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
बरेली, अमृत विचार। चाैपुला के पास रेलवे लाइन किनारे चल रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान नेकपुर सुभाषनगर निवासी बलवीर के रूप में हुई है। बलवीर के बेटे कुशल ने बताया कि उसके पिता पुरानी पुलिस लाइन के बाहर बने कांप्लेक्स में निजी नौकरी करते थे। …
बरेली, अमृत विचार। चाैपुला के पास रेलवे लाइन किनारे चल रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान नेकपुर सुभाषनगर निवासी बलवीर के रूप में हुई है। बलवीर के बेटे कुशल ने बताया कि उसके पिता पुरानी पुलिस लाइन के बाहर बने कांप्लेक्स में निजी नौकरी करते थे। पिछले कई दिनों से घर नहीं आए थे।
वह रविवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे घर की तरफ आ रहे थे तभी किसी समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी और सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद सुभाषनगर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलवीर की पत्नी संतोष व बच्चों का रोकर-रोकर बुरा हाल हो रखा है।
