उन्नाव: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक रिक्शा खंती में जा गिरा। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल रिक्शा चालक को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर रविवार भोर पहर हुई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहदानी निवासी प्रमोद …

उन्नाव। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक रिक्शा खंती में जा गिरा। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल रिक्शा चालक को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर रविवार भोर पहर हुई।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहदानी निवासी प्रमोद (25) पुत्र झब्बूलाल राठौर रविवार भोर पहर अपना ई रिक्शा लेकर बांगरमऊ आ रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा संडीला मार्ग पर गांव के निकट तिराहे पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रमोद रिक्शे समेत खंती में चला गया। पुलिस रिक्शा खंती में पड़ा देखा तो गंभीर रूप से घायल प्रमोद को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक अविवाहित है। मृतक के भाई रामसेवक, रामकिशोर, बहन कमला, उषा है। रामकिशोर मुंबई में रहते हैं। जिन्हें हादसे की सूचना दे दी गयी है। बेटे की मौत पर मां मइकिन की रो रोकर बुरा हाल था। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक युवक नशे का लती था। उसकी इसी लत के चलते उसका विवाह नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें; उन्नाव: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का ईनामी गैंगस्टर, तीन साल से चल रहा था फरार

संबंधित समाचार