हरदोई: मायके जाने की जिद पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस को बाग में मिला कंकाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्यारे पति को गिरफ्तार करते हुए उसी की निशानदेही पर 60 दिनों से गायब शैलेन्द्री का कंकाल बरामद कर लिया है। बताते है कि बघौली थाने के अनवरखेड़ा मजरा विक्टोरिया गंज चौसा निवासी श्रीराम …

हरदोई। मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्यारे पति को गिरफ्तार करते हुए उसी की निशानदेही पर 60 दिनों से गायब शैलेन्द्री का कंकाल बरामद कर लिया है। बताते है कि बघौली थाने के अनवरखेड़ा मजरा विक्टोरिया गंज चौसा निवासी श्रीराम मौर्या की 37 वर्षीय पत्नी शैलेन्द्री 60 दिनों से गायब थी।

उसके पुत्र अमन मौर्या ने अपनी मां की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर, शैलेन्द्री के पिता हरिनाम अपनी बेटी की बरामदगी को लेकर आला अफसरों से गुहार लगाता फिर रहा था। हरिनाम की अर्जी पर जब इलाकाई पुलिस से पड़ताल शुरू हुई तो उन्हे अपना फर्ज याद आ गया।

आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने शैलेन्द्री के पति श्रीराम को हिरासत में ले कर उससे पूछताछ शुरू कर दी। कड़ाई से की गई पूछताछ में श्रीराम टूट गया, उसने कुबूल किया कि उसी ने शैलेन्द्री की हत्या की। हत्या के पीछे मायके जाने की ज़िद बताई। इसके बाद रविवार की शाम क्राइम ब्रांच ने सीओ बघौली विकास जायसवाल और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में गांव के दक्षिण अनवरखेड़ा और दौलतपुर के बीच धनश्याम के बाग से शैलेन्द्री का कंकाल बरामद किया।

पुलिस ने कंकाल को अपने कब्ज़े में ले लिया है। मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। शैलेन्द्री के चार बेटे अमन, विपिन, शुभम और अर्पित है। सभी बेटों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़ें; बरेली: आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने लगा ली फांसी

संबंधित समाचार