आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की दूसरी पारी में भी उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बनाने की प्रक्रिया चालू है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का मातृ संगठन आरएसएस है और वही अपना नियंत्रण रखता है। इसका एजेंडा ही है समाज में तनाव पैदा हो और जनता …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की दूसरी पारी में भी उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बनाने की प्रक्रिया चालू है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का मातृ संगठन आरएसएस है और वही अपना नियंत्रण रखता है। इसका एजेंडा ही है समाज में तनाव पैदा हो और जनता सुखचैन की जिंदगी बसर न कर सके।

अखिलेश यादव ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे को ही पूरा करने का काम करती है। वह प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था को इसीलिए बढ़ावा देती है ताकि लोग असुरक्षा में तनावपूर्ण जिंदगी जीने को बाध्य हों। गाजियाबाद, बुलंदशहर, आगरा में दिन दहाड़े लूट की घटनाएं हो रही है। झूठे विज्ञापनों और भाषणों से भाजपा अपनी नाकामियां ढकने का काम कर रहे हैं लेकिन सच को कब तक छुपाएंगे? जनता जानती है कि सत्ता संरक्षित अपराधी ही जब प्रदेश में खुलेआम वारदातें कर रहे हैं तो उन पर लगाम कौन लगाएगा ?

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बेकारी, बदहाली और बेरोजगारी से तो आर्थिक असुरक्षा है ही अब तो जो कुछ पैसा लोगों के बैंक में बचा भी है वो या तो बैंक के बाहर या अंदर लूट लिया जा रहा है। लॉकर तक से चोरी हो रही है। अब जनता बैंक लॉकर में रखे जरूरी कागजात और जेवर की सुरक्षा को लेकर भी बेहद चिंतित है। भाजपा राज में न कानून का डर, न पुलिस का खौफ, उत्तर प्रदेश में है सिर्फ जंगलराज। जिस सरकार में बैंक तक सुरक्षित नहीं वहां आम आदमी की सुरक्षा का प्रश्न ही बेमानी है।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार