CSK vs PBKS, IPL 2022: पंजाब ने 54 रनों से दर्ज की शानदार जीत, चेन्नई ने लगाई हार की हैट्रिक
मुंबई। पंजाब किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को रविवार को 54 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल इतिहास में चेन्नई की इससे ज्यादा खराब शुरुआत पहले कभी नहीं हुई। पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर …
मुंबई। पंजाब किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को रविवार को 54 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल इतिहास में चेन्नई की इससे ज्यादा खराब शुरुआत पहले कभी नहीं हुई। पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 180 रन बनाये और चेन्नई को 18 ओवर में 126 रन पर ढेर कर दिया। पंजाब की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। पंजाब के लिए लिविंग स्टोन ने 60 रनों की तूफानी पारी खेलने के साथ दो विकेट भी लिए। इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
रविंद्र जडेजा ने इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी।मयंक अग्रवाल 4 और राजपक्षे 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। पंजाब को दूसरे ओवर में ही 14 रन पर दो झटके लग चुके थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों पर 60 रन की तूफानी पारी खेली टीम को संकट से निकाला।
इस दौरान लिविंगस्टोन ने 5 चौकों और इतने ही छक्के लगाए। इसके अलावा धवन ने 24 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। धवन और लिविंगस्टोन के बीच तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों के विकेट गिरने के बाद पंजाब ताश के पत्तों की तरह ढह गई। क्रिस जॉर्डन और प्रिटोरियस को 2-2 विकेट मिले।
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई दिखाई दी। खराब फॉर्म में चल रहे रितुराज गायकवाड़ (1) के रूप में उनको पहला झटका लगा। इसके बाद उथप्पा भी 13 के निजी स्कोर पवेलियन लौट गए। उम्मीद थी की रायुडू-मोइन अली जैसे खिलाड़ी सीएसके को संभाल लेंगे, मगर यह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके।
रायुडू ने जहां 13 रन बनाए, वहीं मोइन अली और रविंद्र जडेजा खाता भी नहीं खोल पाए। सीएसके के लिए शिव दुबे ने 57 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। जब तक दूबे धोनी के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तब तक सीएसके फैंस को जीत की उम्मीद थी, मगर दुबे के आउट होते ही टीम सिमट गई। सीएसके 18 ओवर में 126 रनों पर सिमट गई। राहुल चार को तीन और वैभव अरोड़ा व लिविंगस्टोन को 2-2 विकेट मिले।
यह भी पढ़ें:-CSK vs PBKS, IPL 2022: पंजाब ने 54 रनों से दर्ज की शानदार जीत, चेन्नई ने लगाई हार की हैट्रिक
