बुलंदशहर बैंक रॉबरी केस में पकड़े गए 3 लुटेरे, पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जनपद के स्याना स्थित उज्जीवन बैंक में 18 लाख रुपए लूट करने वाले तीनों चोर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एसओजी टीम और स्याना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों को स्याना कोतवाली इलाके के जंगल में रविवार रात 2.30 बजे घेर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों लुटेरों को …

बुलंदशहर। जनपद के स्याना स्थित उज्जीवन बैंक में 18 लाख रुपए लूट करने वाले तीनों चोर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एसओजी टीम और स्याना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों को स्याना कोतवाली इलाके के जंगल में रविवार रात 2.30 बजे घेर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों लुटेरों को सरेंडर करने को कहा तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

मौके पर जवाबी फायरिंग में तीनों लुटेरों को गोली लगी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया। तीनों लुटेरों की पहचान सागर, रवि और चिराग निवासी स्याना के तौर में हुई है। पुलिस ने तीनों के पास से बैंक लूट के 12 लाख रुपये, अवैध असहले, दो बाइक, बैग बरामद कर लिया है।

15 मिनट में तीनों बदमाश लूटकर ले गए थे बैंक

स्याना के बस स्टैंड के नजदीक उज्जीवन बैंक की शाखा है। दो अप्रैल को तीन बदमाश हथियारों के साथ बैंक में घुसते हैं और बैंक के कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेटे हैं। उसके बाद कर्मचारियों से करीब 18 लाख रुपए लूट लेते हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं।

पढ़ें-वाराणसी: नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया महंगाई पर नया गाना, कहा- लहे-लहे खरच करा, पपुआ के माई हो

संबंधित समाचार