बहराइच: जिस बस से युवक उतरा, उसी ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरी गांव निवासी एक युवक मुंबई में मजदूरी करता था। सोमवार सुबह वह प्राइवेट बस से नीचे उतरा। जिस बस से उतरा, उसी ने रौंद दिया। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरी गांव निवासी नईम (18) पुत्र अली अकबर मुंबई में मजदूरी करता था। …

बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरी गांव निवासी एक युवक मुंबई में मजदूरी करता था। सोमवार सुबह वह प्राइवेट बस से नीचे उतरा। जिस बस से उतरा, उसी ने रौंद दिया। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरी गांव निवासी नईम (18) पुत्र अली अकबर मुंबई में मजदूरी करता था। रमजान माह के चलते युवक अपने घर के लिए रवाना हुआ। सोमवार सुबह प्राइवेट बस से युवक कुट्टी के पास उतरा। जिस बस से युवक उतरा, उसी बस ने रौंद दिया। मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक दोनों फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें-बेटे के जन्म से एक दिन पहले तक काम कर रही थीं भारती सिंह, फैंस ने दिया यह रिएक्शन

संबंधित समाचार