मथुरा: वृंदावन स्थित रशियन इमारत होगी सील, इस कारण पुलिस को लेना पड़ रहा एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। मथुरा के वृंदावन स्थित रशियन इमारत को सील किया जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अमला इसके लिए तैयारी कर रहा है। पुलिस ने इसके लिए इमारत सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इमारत खाली करने की मुनादी भी चस्पा कर दी है। जिससे यहां रहने वाले लोगों में खलबली मची …

मथुरा। मथुरा के वृंदावन स्थित रशियन इमारत को सील किया जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अमला इसके लिए तैयारी कर रहा है। पुलिस ने इसके लिए इमारत सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इमारत खाली करने की मुनादी भी चस्पा कर दी है। जिससे यहां रहने वाले लोगों में खलबली मची हुई है। बता दें कि यह इमारत वृंदावन के रमणरेती के बारह घाट बांगर में बनी हुई है। श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट रशियन इमारत को अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम-2005 के तहत सील करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रशासन और पुलिस ने यहां रह रहे लोगों से फ्लैट खाली करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: रामपुर : कौतूहल बने डाउन सिंड्रोम के शिकार तीन भाई-बहन, सरकारी योजनाओं का नहीं मिला लाभ

संबंधित समाचार