Miami Open: कार्लोस अल्कराज ने जीता पहला मियामी ओपन का खिताब, फाइनल में कैस्पर रूड को सीधे सेटों में हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मियामी। स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज (Carlos Alcaraz Garfia) ने रविवार को यहां फाइनल में शानदार जीत के साथ अपना पहला मियामी ओपन (एटीपी मास्टर्स 1000) टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। अल्कराज ने रविवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे …

मियामी। स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज (Carlos Alcaraz Garfia) ने रविवार को यहां फाइनल में शानदार जीत के साथ अपना पहला मियामी ओपन (एटीपी मास्टर्स 1000) टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

Image

अल्कराज ने रविवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया और अपना तीसरा टूर स्तरीय खिताब हासिल किया।

Image

मियामी ओपन के 37 साल के इतिहास में अल्कराज सबसे कम उम्र के मियामी पुरुष चैंपियन और ओवरऑल तीसरे सबसे कम उम्र के चैंपियन बने हैं। इस जीत के साथ वह एटीपी रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

अल्कराज ने मैच के बाद कहा, मेरे पास यह बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं अभी कैसा महसूस कर रहा हूं। यहां मियामी में अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीतना बहुत खास है। मेरे पास अविश्वसनीय टीम और परिवार है। मैं इस जीत से बहुत खुश हूं।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे आरसीबी और राजस्थान

संबंधित समाचार