बाराबंकी: धरे गए तीन और तस्कर, 175 ग्राम मार्फिन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन मादक द्रव्यों के तस्करों को धर दबोचा। इनमें से एक के पास से 110 ग्राम तथा दो अन्य के पास से 65 ग्राम मार्फिन बरामद की गई है। तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है। थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त …

बाराबंकी। पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन मादक द्रव्यों के तस्करों को धर दबोचा। इनमें से एक के पास से 110 ग्राम तथा दो अन्य के पास से 65 ग्राम मार्फिन बरामद की गई है। तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है।

थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सलीम पुत्र गुलाम मोहम्मद उर्फ गुल्लू निवासी ग्राम खजुरी थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को खमौली नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 110 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई।

थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1श करुणाशंकर लोहार पुत्र स्व कमला प्रसाद निवासी बबुआपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी तथा राहुल सिंह पुत्र हरिनरायन सिंह निवासी करौची थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को सुबेहा हैदरगढ़ रोड ग्राम सराय चौबे व पूर्वांचल एक्सप्रेस के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से एक अदद तमंचा मय जिन्दा कारतूस व 65 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई।

पढ़ें-Pakistan: पंजाब विधानसभा में महिला नेताओं ने की मारपीट, एक-दूसरे के खींचे बाल…देखें वीडियो

संबंधित समाचार