योगी सरकार का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोप में औरैया के डीएम सस्पेंड, संपत्तियों की भी होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। यूपी में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार और लापरवाही पर पहले से ज्यादा सख्त दिखाई दे रहे हैं। एक हफ्ते में ही दूसरा बड़ा एक्शन लेते हुए औरैया के जिलाधिकारी सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया है। सुनील वर्मा पर काम में लापरवाही, भ्रष्टाचार और नकल माफियाओं से सांठगांठ …

औरैया। यूपी में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार और लापरवाही पर पहले से ज्यादा सख्त दिखाई दे रहे हैं। एक हफ्ते में ही दूसरा बड़ा एक्शन लेते हुए औरैया के जिलाधिकारी सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया है। सुनील वर्मा पर काम में लापरवाही, भ्रष्टाचार और नकल माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लग रहा था। इससे पहले सोनभद्र के डीएम टीके शिबू और गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को भी एक साथ निलंबित करने जैसा कठोर कदम उठाया गया था।

इससे पहले सोनभद्र के डीएम और गाजियाबाद के एसएसपी को 31 मार्च को निलंबित किया गया था। सोनभद्र के डीएम को खनन एवं निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और चुनाव के दौरान ठीक से काम न करने के कारण निलंबित किया गया, जबकि गाजियाबाद के एसएसपी अपराध न रोक पाने और कर्तव्यों का पालन नहीं करने पर निलंबित हुए हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया था कि पवन कुमार को अपराध न रोक पाने और कर्तव्यों का पालन नहीं करने पर निलंबित किया गया है। उधर, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश कुमार चतुर्वेदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोनभद्र के डीएम टीके शिबू के खिलाफ शासन को लगातार शिकायतें मिली थीं। उनके खिलाफ जनप्रतिनिधियों द्वारा सोनभद्र में खनन, जिला खनिज न्यास समिति और अन्य निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें की गईं।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़: बीजेपी ने MLC यशवंत सिंह को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानें वजह

संबंधित समाचार