Russia-Ukraine War : रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन में आम लोगों की हत्या, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने की निंदा
वेलिंगटन। न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा बलात्कार और अन्य अत्याचार करने की खबरों को सोमवार को ‘निंदनीय’ बताया। कीव के बाहरी इलाके में स्थित शहर से रूसी सैनिकों के वापस जाने के बाद वहां ऐसे शव मिले हैं जिनके हाथ बंधे हुए थे, उन्हें नजदीक से गोली मारी गई …
वेलिंगटन। न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा बलात्कार और अन्य अत्याचार करने की खबरों को सोमवार को ‘निंदनीय’ बताया। कीव के बाहरी इलाके में स्थित शहर से रूसी सैनिकों के वापस जाने के बाद वहां ऐसे शव मिले हैं जिनके हाथ बंधे हुए थे, उन्हें नजदीक से गोली मारी गई थी और उन्हें प्रताड़ित किए जाने के संकेत हैं।
यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को रूसी सैनिकों पर युद्ध अपराध करने और भयानक तबाही पीछे छोड़ने का आरोप लगाया। अर्डर्न ने न्यूज़ीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में पत्रकारों से कहा कि रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन के नागरिकों की हत्या किए जाने, बलात्कार किए जाने और गंभीर रूप से जख्मी किए जाने की खबरें घोर निंदनीय हैं।
उन्होंने कहा, “रूस को उसका जवाब दुनिया को देना चाहिए जो उसने किया है।” उन्होंने कहा कि उनके मंत्रिमंडल ने सोमवार को उन उपायों पर विचार किया जो न्यूजीलैंड यूक्रेन का समर्थन करने और रूस को एक कड़ा संदेश भेजने के लिए कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “निश्चित रूप से, हम एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के रूप में रूस द्वारा किए गए युद्ध अपराधों के सबूत देख रहे हैं।”
ये भी पढ़ें:- तुर्की में महंगाई दर 61.14 प्रतिशत पर पहुंचा, 20 साल का उच्चस्तर
