रायबरेली: सड़क के किनारे खड्ड में पड़ा मिला वृद्ध का शव, मचा कोहराम
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के मुतवल्ली पुर गाँव स्थित ईट भट्ठे के पास गड्ढे में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग के शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाक्षेत्र के सैदलीपुर मजरे नसीरनपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह 75 वर्ष रविवार की शाम घर से साइकिल …
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के मुतवल्ली पुर गाँव स्थित ईट भट्ठे के पास गड्ढे में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग के शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाक्षेत्र के सैदलीपुर मजरे नसीरनपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह 75 वर्ष रविवार की शाम घर से साइकिल लेकर जमुनापुर चौराहे के लिए निकले थे। देर में तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू दी। लेकिन रात भर उनका कोई पता नहीं चल पाया था। सोमवार की सुबह मुतवल्ली पुर स्थित ईट भट्ठे के पास गड्ढे में ग्रामीणों ने उनके शव को पड़ा हुआ देखा।
थोड़ी ही देर में लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। और सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से हुई हैं। मृतक की पत्नी राज श्री देवी ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। गदागंज थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है, मृतक की पत्नी द्वारा तहरीर मिली है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस वाहन व बाइक की टक्कर में तीन पुलिसकर्मी समेत चार घायल
वहीं रायबरेली लालगंज रोड पर दरीबा तिराहे के पास तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहा युवक सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी से टकरा गया है। टक्कर से युवक सड़क पर गिर पड़ा जिसके बाद उसे गंभीर चोट आईं। वहीं पुलिस कि गाड़ी में बैठे तीन पुलिससकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी है।
युवक के रिश्तेदार ने युवक का नाम राजीव उर्फ राजू बताया जोकि लालगंज का रहने वाला है। युवक की उम्र 17 साल बताई जा रही है ।जोकि मोटरसाइकिल से परीक्षा देने जा रहा था । डॉक्टर ने बताया कि युवक के कंधे पर गहरी चोट आई है , एक पुलिसकर्मी को भी गंभीर चोट आई है बाकी दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने खत्म किया 3 साल का रिश्ता, खाली पीली के सेट से शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी
