बाराबंकी: पीएसी मध्य जोन की तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी प्रांगण में नवीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ सेनानायक सुनील कुमार सिंह फीता काटकर किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले रही टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत अपने सम्बोधन में प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाली सभी टीमों के टीम मैंनेजर/खिलाड़ियों …

बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी प्रांगण में नवीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ सेनानायक सुनील कुमार सिंह फीता काटकर किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले रही टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत अपने सम्बोधन में प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाली सभी टीमों के टीम मैंनेजर/खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन व खेल भावना के प्रति जागरूक करते हुए उत्साहित किया तथा तीर चलाकर नौवीं पीएसी मध्य जोन तीरन्दाजी प्रतियोगिता का प्रारम्भ किया गया।

तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रारम्भ होने से पूर्व मेजबान टीम 10 वीं वाहिनी पीएसी के कप्तान द्वारा उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाली पीएसी मध्य जोन की 2वीं, 10वीं, 11वीं, 25वीं, 26वीं, 27वीं, 30वीं, 32वीं एवं 35वीं वाहिनी पीएसी के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सच्ची खेल भावना से खेलने के लिए शपथ दिलाई गई।        तीन दिनों तक चलने वाली तीरन्दाजी प्रतियोगिता में 30 मीटर व 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्द्धा का आयोजन किया जाना है, जिसमे प्रत्येक वाहिनी की टीम से चार-चार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर उपसेनानायक अरविन्द मिश्र, सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर राजपति यादव, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र कुमार यादव, प्रभारी शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी आरटीसी चन्द्रेश राव, रिट सेल प्रभारी अतुल कुमार वर्मा एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी  उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर ममता ने केंद्र को घेरा, कहा- बढ़ती महंगाई का जिम्मेदार भाजपा

संबंधित समाचार