बरेली: बैठक बेनतीजा, भाकियू का धरना रहेगा जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार। इफको गेट के समीप भारतीय किसान यूनियन का इफको प्रबंधन के खिलाफ जारी धरना प्रदर्शन को 115 दिन पूरे हो चुके हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाकियू और प्रशासन की सहमति पर सोमवार को एसडीएम आंवला एनराम की मध्यस्था में तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर वार्ता सुनिश्चित की गई थी। …

आंवला, अमृत विचार। इफको गेट के समीप भारतीय किसान यूनियन का इफको प्रबंधन के खिलाफ जारी धरना प्रदर्शन को 115 दिन पूरे हो चुके हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाकियू और प्रशासन की सहमति पर सोमवार को एसडीएम आंवला एनराम की मध्यस्था में तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर वार्ता सुनिश्चित की गई थी।

लेकिन, पिछली बार की तरह इस बार भी इफको प्रबंधन और भाकियू के बीच हुई घंटो वार्ता बेनतीजा रही। अफसरों के काफी समझाने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इधर, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा चाहे कितने भी दिन या वर्ष हो जाएं।

कहा कि किसानों की आवाज दिल्ली तक सांसदों के द्वारा पहुंचाई जाएगी। वहीं एसडीएम आंवला एनराम ने कहा कि इफको प्रबंधन का प्रस्ताव भाकियू के पदाधिकारी नहीं मान रहे और भाकियू का प्रस्ताव इफको नहीं मान रहा। इसी कशमाकश के चलते वार्ता में कोई भी नतीजा नहीं निकल सका है। इस दौरान इफको प्रबंधन से सत्यमूर्ति दुबे, आरपी सिंह और भाकियू से चौधरी शिशुपाल सिंह, महाराज सिंह यादव, उदयवीर सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: दहेज के लिए आठ माह की गर्भवती को पीट-पीटकर घर से निकाला, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार